भागलपुर : मेयर बोलीं- दोनों बच्चियों के जन्म प्रमाणपत्र के कागजात सही
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2019 6:53 AM
भागलपुर : सब जज (प्रथम) एसी पांडेय की अदालत में मंगलवार को निगम चुनाव को लेकर जालसाजी कागजात व प्रमाणपत्र मामले में सुनवाई हुई. इसमें करीब दो घंटे तक मेयर सीमा साह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी. गवाही के दौरान नामांकन के समय दो बच्चियों के जन्म संबंधित प्रमाणपत्र के बारे […]
भागलपुर : सब जज (प्रथम) एसी पांडेय की अदालत में मंगलवार को निगम चुनाव को लेकर जालसाजी कागजात व प्रमाणपत्र मामले में सुनवाई हुई. इसमें करीब दो घंटे तक मेयर सीमा साह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी. गवाही के दौरान नामांकन के समय दो बच्चियों के जन्म संबंधित प्रमाणपत्र के बारे में मेयर ने कहा, उन्होंने जो भी कागजात सौंपे हैं, वह पूरी तरह सही हैं.
पंचायत सचिव द्वारा जन्म प्रमाणपत्र दिया गया है. स्कूल में आरटीआइ के द्वारा रिपोर्ट है. साथ ही प्राचार्य से भी अपनी बच्चियों के जन्म को सर्टिफाई कराया गया है. गवाही के दौरान अंक पत्र की सत्यापित कॉपी भेजने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नामांकन के समय जमा कागजात के अलावा जो भी कागजात विपक्षी पार्टी ने समर्पित किया है, वह आधारहीन व तथ्यहीन है.
दूसरे आरोप में मेडिकल जांच के गठन होने के बारे में मेयर सीमा साह ने बताया कि उन्हें प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई के बारे में कुछ पता नहीं है. उनके ऊपर कोई मेडिकल जांच भी गठित है. मेयर की गवाही के दौरान वादी पंकज कुमार गुप्ता की तरफ से अधिवक्ता ब्रजेश कुमार तथा बचाव पक्ष से सोमेन दास, बिरेश मिश्रा भी मौजूद थे. मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी.
- पुरानी हटिया के पंकज कुमार गुप्ता ने दायर की थी याचिका
- मेयर की तरफ से पांच लोगों की हो चुकी है गवाही
- 28 को अगली सुनवाई
- अब तक दोनों पक्षों की तरफ से हो चुकी है गवाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










