कुछ शौचालय को बनाया रसोईघर तो कुछ को पशुओं के चारे का गाेदाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 4:22 AM
भागलपुर : बाढ़-कटाव का वर्षों से दर्द झेल रहे लोगों को सच्चिदानंदनगर में बसने की वर्षों पूर्व थोड़ी जमीन मिली और समृद्ध कॉलोनी देने का आश्वासन. लेकिन इस बस्ती के लोग बाढ़-कटाव से भी जिल्लत भरी जिंदगी यहां जी रहे हैं. माला देवी को घर बनाकर दिया गया था और साथ में शौचालय भी. नगर […]
भागलपुर : बाढ़-कटाव का वर्षों से दर्द झेल रहे लोगों को सच्चिदानंदनगर में बसने की वर्षों पूर्व थोड़ी जमीन मिली और समृद्ध कॉलोनी देने का आश्वासन. लेकिन इस बस्ती के लोग बाढ़-कटाव से भी जिल्लत भरी जिंदगी यहां जी रहे हैं. माला देवी को घर बनाकर दिया गया था और साथ में शौचालय भी. नगर निगम ने शौचालय की टंकी पर ढक्कन नहीं चढ़ाया और माला देवी की कभी इतनी कमाई नहीं हो सकी कि वह शौचालय की टंकी पर ढक्कन बना सके.
नतीजा यह हुआ कि खाली पड़े छोटे से शौचालय को माला ने रसोईघर बना लिया. माला की पड़ोसी द्रोपदी देवी के शौचालय की टंकी भी माला के शौचालय की टंकी से जोड़ा गया था. द्रोपदी ने भी शौचालय का उपयोग पशु-चारा रखने के लिए कर लिया. माला और द्रोपदी का शौचालय तो सिर्फ एक बानगी है. सच्चिदानंदनगर में बसे करीब पांच सौ घर में से सिर्फ 10-12 फीसदी घरों में ही शौचालय का उपयोग हो रहा है. बाकी घरों के लोग हवाई अड्डा में शौच करने जाते हैं. यह हाल शहरी क्षेत्र का है. गांवों में क्या स्थिति होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










