भागलपुर में नर्स को गोली मारने वाला श्रवण देवघर से गिरफ्तार
देवघर/भागलपुर : जीरोमाइल थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप गोली मारकर की गयी एएनएम नर्स अंजनी कुमारी को गोली मारने वाला शूटर श्रवण चाैधरी को बुधवार की देर रात में देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा (निकट नंदन पहाड़) से गिरफ्तार किया गया. श्रवण देवघर के सिंघवा मुहल्ला स्थित अपनी बहन की घर में छिपकर […]
देवघर/भागलपुर : जीरोमाइल थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप गोली मारकर की गयी एएनएम नर्स अंजनी कुमारी को गोली मारने वाला शूटर श्रवण चाैधरी को बुधवार की देर रात में देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा (निकट नंदन पहाड़) से गिरफ्तार किया गया. श्रवण देवघर के सिंघवा मुहल्ला स्थित अपनी बहन की घर में छिपकर रह रहा था और देवघर पुलिस को मामले की भनक तक नहीं थी.
बुधवार को ही गिरफ्तार किये गये कपिल यादव की निशानदेही पर मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के भतौड़िया गांव निवासी मो नजीर के घर से नर्स की हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद किया गया. नर्स की हत्या में परोक्ष-अपरोक्ष रूप से शामिल रहे सात में से छह आरोपितों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि हत्या की मास्टरमाइंड माने जाने वाली मधु गुप्ता की तलाश जारी है.
जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










