Transport Department: परिवहन विभाग पर DM का एक्शन, क्लर्क का तबादला, होमगार्ड की छुट्टी और डीटीओ को शोकॉज

Transport Department: बेतिया जिला परिवहन कार्यालय में मिली शिकायतों के बाद डीएम धर्मेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर क्लर्क का तबादला, होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त और एमवीआई पर जांच के आदेश दिए गए.

Transport Department: बेतिया जिला परिवहन कार्यालय के खिलाफ मिली शिकायतों की हकीकत जानने के लिए डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार की शाम डीटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने कई मामले पकड़े और आन द स्पॉट कार्रवाई कर दी. डीएम ने सात साल से यहां तैनात क्लर्क संजय राव का तबादला कर दिया. जबकि रोस्टर ड्यूटी खत्म होने के बाद भी ड्यूटी पर तैनात गृहरक्षक की यहां से छुट्टी कर दी. एमवीआई पर लगे आरोपों की जांच के एडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई. वहीं डीटीओ से शोकॉज भी पूछा गया.

इंस्पेक्शन में क्या-क्या पता चला

निरीक्षण के दौरान डीएम को पता चला कि लिपिक संजय राव वर्ष 2018 से ही यहां कार्यरत हैं. डीएम ने तत्काल उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए भूमि सुधार कार्यालय बगहा में स्थानांतरित कर दिया. इसी क्रम में होमगार्ड महेश सिंह दो वर्षों से जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित रहने की जानकारी दी गयी.

डीएम ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा को महेश सिंह सहित इस तरह के सभी होमगार्ड का तत्काल रोस्टर ड्यूटी समाप्त करते हुए वैसे गृह रक्षक जो कभी भी डीटीओ कार्यालय में पदस्थापित नहीं रहे हैं, की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिए.

रोस्टर ड्यूटी समाप्त होने के उपरांत भी गृह रक्षकों के कार्य पर बने रहने के बिन्दु पर जिला समादेष्टा एवं डीटीओ से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. साथ ही डीटीओ को एमवीआई द्वारा किये जा रहे कार्यों की लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण करने, उनकी एक्टिविटी पर नजर बनाकर रखने तथा फिल्ड में किये जा रहे कार्य से संबंधित फोटोग्राफ्स, लोकेशन आदि की जानकारी लेते रहने का निर्देश दिया गया.

डीएम को मोटरयान निरीक्षक एवं अन्य कर्मी के द्वारा गड़बड़ी करने की साक्ष्य के साथ शिकायत प्राप्त हुई. इन आरोपों की जांच के लिए अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता बेबी कुमारी एवं एसपीजीआरओ मासूम अंसारी की टीम गठित करते हुए 14 दिन में रिपोर्ट तलब की गई. निरीक्षण के क्रम में एडीएम राजीव कुमार सिंह, डीटीओ ललन प्रसाद, ओएसडी सुजीत कुमार एवं जिला स्थापना उप समाहर्ता मो अली अहमद उपस्थित थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पश्चिम चंपारण के डीएम ने क्या बताया

पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जा रही है. किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. सभी अधिकारियों व कर्मियों को सख्त हिदायत है कि सचेत रहकर दायित्वों का निर्वहन करें.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >