यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का सवर्ण समाज ने किया स्वागत

यूजीसी के नये एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने को लेकर नगर में सवर्ण समाज ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है.

नरकटियागंज. यूजीसी के नये एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने को लेकर नगर में सवर्ण समाज ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है. पांडेय टोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित सवर्ण समाज की बैठक में न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए पहले घोषित मशाल जुलूस और एक फरवरी को प्रस्तावित बाजार बंद को सर्वसम्मति से स्थगित करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष चंदन मिश्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक ने यह साबित कर दिया है कि बिना व्यापक चर्चा के लाया गया कोई भी कानून स्वीकार्य नहीं हो सकता.अधिवक्ता दीपक मणि तिवारी ने कहा कि शिक्षा समाज की धरोहर है, इसे किसी एक सरकार की बपौती नहीं बनने दिया जाएगा. वहीं भाजपा के वरीय नेता राजन मिश्र ने कहा कि सवर्ण समाज को न्यायालय पर पूरा भरोसा है. न्यायालय ने रोक लगाकर ये साबित कर दिया है कि वो समाज को नहीं बंटने देगी. बैठक में इस कानून को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जा रही है. बैठक में सुरेंद्र मिश्र, अवधेश तिवारी, मधुसूदन चतुर्वेदी, भोट चतुर्वेदी, विजय मणि तिवारी, अवध किशोर पांडेय, चुन्नू मिश्र, गुड्डू पांडेय, अंकित तिवारी, संदीप दीक्षित, केशव श्रीवास्तव, राहुल ओझा, मनोज दुबे, विजय चंदू तिवारी, संजय उपाध्याय, नरेन्द्र तिवारी, झुना मिश्रा, पवन पांडेय, संतोष मिश्र, अवधेश तिवारी, आकाश श्रीमुख, मनोज मिश्रा, सोनू दुबे, मणिभूषण कुमार, शिवम दुबे, जग मोहन सिंह, अभिनव भारद्वाज, विभूति गर्ग, प्रवीण मिश्र, गौरी शंकर कुमार समेत कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें. —– सवर्ण समाज कमेटी का गठन इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में चंदन मिश्र, उपाध्यक्ष तौकीर आलम, संतोष मिश्र, सचिव अधिवक्ता दीपक मणि तिवारी और कोषाध्यक्ष सागर श्रीवास्तव को चुना गया. इसके साथ ही सह कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्र, सह सचिव आकाश श्रीमुख, प्रवक्ता लोकेश मिश्र, जुन्ना दुबे, अंकित तिवारी और नितेश तिवारी को चुना गया. जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ द्विवेदी, चुन्नू पांडेय, विवेक कश्यप, विवेक मणि तिवारी, दिग्विजय मिश्र, पवन पांडेय, सर्वेश वर्मा, अभिषेक दुबे, सुधीर मिश्र, निक्की मणि तिवारी व वीरेंद्र तिवारी बनाए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >