बेतिया: नशे से दूर रहेंगे, समाज को भी जागरूक करेंगे, मैनाटाड़ के छात्रों ने ली शपथ

मैनाटाड़ हाई स्कूल में नशामुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में छात्रों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया.

Bettiah News: मैनाटाड़. प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को हाई स्कूल मैनाटाड़ प्लस टू में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें छात्रों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने खुद नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया.

Mainatand News: छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

कार्यक्रम में बहन रेखा दीदी, साक्षी बहन, बच्चन भाई, सुनील भाई और पन्नालाल भाई ने छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल असर डालती है.

छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया.

नशा नहीं करने की छात्रों ने ली शपथ

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी. छात्रों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे.

छात्रों ने एक स्वर में नशे से दूर रहने और लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करने की शपथ ली.

साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित

कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों से अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है.

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >