Ganja Smuggling: नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव स्थित चंपारण तटबंध के समीप शनिवार को पुलिस ने देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान श्यामपुर कोतरहा गांव निवासी बुधन शाह के पुत्र उपेंद्र शाह के रूप में हुई है. पुलिस ने इसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
Crime News: वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम चंपारण तटबंध के समीप सघन वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध गतिविधि करने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली.मजिस्ट्रेट संतु कुमार की निगरानी में की गई इस कार्रवाई के दौरान युवक के पास से कुल 1 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया. इसके बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और उसकी मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया.
पुलिस कर रही आगे की छानबीन
थाना पुलिस ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. गिरफ्तार युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किस ठिकाने पर पहुंचाया जाना था. पुलिस इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का सुराग लगाने के लिए पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: बेकाबू स्कार्पियो ने पुलिस समेत तीन को रौंदा, बीएमपी जवान की मौत, दो जख्मी
