बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, अभिजय सिंह ने साझा किया अनुभव

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज की जीत चंपारण के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की सफलता का प्रमाण है. युवा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रचार किया और प्रशांत किशोर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया.

West Champaran News: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद चंपारण के पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी मेहनत और संगठन की सफलता बताया है. जनसुराज नेताओं का कहना है कि चुनाव की घोषणा के साथ ही चंपारण से युवा कार्यकर्ता बांकीपुर पहुंच गए थे और बूथ व वार्ड स्तर पर प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी.

Narkatiaganj News: वार्ड स्तर पर संभाली प्रचार अभियान की जिम्मेदारी

जनसुराज के जिला मंत्री अभिजय सिंह ने बताया कि उन्हें बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-28 का प्रभारी बनाया गया था. उनके साथ दिनेश प्रसाद यादव, सत्यम उपाध्याय, कुंदन पांडेय और कमलेश कुमार ने भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसुराज के पक्ष में समर्थन मांगा.

बड़े नेताओं के बीच किया प्रचार

अभिजय सिंह ने कहा कि चुनाव मैदान में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य बड़े चेहरे प्रचार में लगे थे. इसके बावजूद जनसुराज कार्यकर्ताओं ने किसी बड़े नाम के बजाय प्रशांत किशोर के विचारों और जनसुराज की नीति को लेकर मतदाताओं से संवाद किया.

चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने चंपारण की सत्याग्रह भूमि भितिहरवा से बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत की थी. बाद में जनसुराज पार्टी का गठन हुआ. उनका कहना था कि बांकीपुर की जीत इस अभियान को जनता का समर्थन मिलने का संकेत है.

संगठन को और मजबूत करने का आह्वान

जनसुराज नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगे भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे. उन्होंने दावा किया कि जनसुराज की राजनीति जनभागीदारी और विकास के मुद्दों पर आधारित है तथा भविष्य में भी इसी सोच के साथ जनता के बीच काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजेपुर विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिला सम्मान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >