Bihar News: नशे में धुत मिला बालिका विद्यालय का नाईट गार्ड, BDO और BEO की जांच में मिली अनियमितता

Bihar News: शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे BDO शांभवी श्रीवास्तव और प्रभारी BEO सह LEO सुधांशु पाठक ने कस्तुरबा गांधी बालिका विधालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विधालय में कई अनियमितता उजागर हुई .

Bihar News, चंद्रप्रकाश आर्य: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं द्वारा वॉर्डन की लापरवाही की शिकायत मिलने का मामला प्रकाश में आया है.जिसको गंभीरता से लेते हुए स्थानीय बीडीओ व प्रभारी बीईओ सह एलईओ की संयुक्त रूप से जांच में विधालय में वॉर्डन की लापरवाही समेत अन्य मामला उजागर हुआ है. मामला बगहा अनुमंडल क्षेत्र के ठकराहा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है.

कई घंटे चली कार्रवाई

जांच शनिवार के दिन में शुरू हुई जिसमें अनियमितता उजागर होने पर करवाई की बात कही गई थी. सिलसिला यहीं नहीं रुका जांच का दायरा बढ़ता गया और रात्रि में पुनः एक बार फिर अधिकारियों की टीम पूरी तैयारी के साथ कस्तूरबा विद्यालय में पहुंचे जहां करीब 15 मिनट तक अधिकारी विद्यालय के गेट पर खड़े रहे. जब गेट खुला तो नाइट गाइड गार्ड शराब के नशे में धुत था. जिसे देख अधिकारी हैरान रह गए. तुरंत गार्ड को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

जांच के क्रम में ड्यूटी से एक शिक्षिका भी अनुपस्थिति मिली और वार्डन की लापरवाही का मामला भी उजागर मिला जो छात्राओं द्वारा शिकायतों की गई थी, इस दौरान अधिकारी के जांच टीम द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए सूची तैयार किया गया है जो वरीय अधिकारियों को जांच से संबंधित रिपोर्ट भेजा जाएगा. वहीं ठकरहा थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नाइट गार्ड तारकेश्वर तिवारी को शराब के नशे में मिला पुलिस हिरासत में लिया गया है, अभी जांच चल रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >