चौकीदार हत्याकांड सहित कई मामलों का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बलिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकीदार हत्याकांड सहित कई संगीन मामलों में फरार चल रहे लाल वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है.

Begusarai News : बलिया पुलिस ने गुरुवार की रात सघन छापेमारी अभियान चलाकर चौकीदार हत्याकांड सहित कई संगीन मामलों में फरार चल रहे लाल वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के किशनपुर दियारा निवासी बीरो महतो के पुत्र सलो उर्फ सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी कांड संख्या 94/04 के चौकीदार हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किशनपुर दियारा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला सहित करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले बलिया सहित विभिन्न थानों में दर्ज हैं. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >