जिले के 15 केंद्रों पर 17 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच होगी आइटीआइ परीक्षा

जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर व्यापक तैयारी पूरी कर ली गयी है.

बेगूसराय. जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर व्यापक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में जिला दंडाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित यह परीक्षा दिनांक 17 मई (रविवार) को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक संचालित होगी. परीक्षार्थियों को सुबह 08:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. जबकि सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगी. जिले में कुल 8,603 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिये प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी एवं औचक निरीक्षण के लिये चार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कदाचार की संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से सभी 15 परीक्षा केंद्रों के कमरों एवं शौचालयों में जैमर लगाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिये बायोमेट्रिक सत्यापन, अंगूठे का निशान, फोटो कैप्चर एवं ओएमआर शीट के बारकोड मिलान की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की जायेगी, ताकि विधि-व्यवस्था बनाए रखी जा सके. जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न आएं. दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार श्रुति लेखक एवं अतिरिक्त समय की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. परीक्षा से संबंधित किसी भी सूचना अथवा समस्या के त्वरित समाधान के लिये कारगिल विजय सभा भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >