अकहा ररिऔना के राजकीय डिग्री काॅलेज में प्रभारी प्राचार्य ने किया योगदान

राजकीय डिग्री काॅलेज अकहा ररिऔना में प्रभारी प्राचार्य ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया.

नावकोठी. राजकीय डिग्री काॅलेज अकहा ररिऔना में प्रभारी प्राचार्य ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया.जीडी कॉलेज बेगूसराय के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक अंजनी कुमार ने प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया.उन्होंने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अकहा ररिऔना परिसर में पदभार ग्रहण किया.ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अधिसूचना के बाद उन्हें काॅलेज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.उनके पदभार ग्रहण करते ही इलाके के लोगों में खुशियों की लहर दौड़ गयी. इस मौके पर आसपास के लोग भी विद्यालय परिसर में जुट गये.प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि काॅलेज भवन तैयार होने तक स्नातक की कक्षाएं उच्च माध्यमिक विद्यालय ररिऔना में संचालित होगी. आगामी सत्र से हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में नामांकन शुरू करने की तैयारी है. स्थानीय बुद्धिजीवियों ने कहा कि काॅलेज शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. सुदूर देहाती इलाके में डिग्री की पढ़ाई शुरु होने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.मौके पर प्रधानाध्यापक सरोज कुमार महतो,भूमिदाता सुरेश यादव,राजद नेता हरेराम महतो,वंशराज यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को पुष्पमाला देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >