एसडीओ ने हरिगिरिधाम परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

गढ़पुरा स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिगिरिधाम परिसर में रविवार को श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की गयी.

गढ़पुरा. गढ़पुरा स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिगिरिधाम परिसर में रविवार को श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व धाम समिति के अध्यक्ष सह बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने किया. उन्होंने टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के समीप झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग प्रतिदिन एक घंटा भी श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई करें तो परिसर हमेशा स्वच्छ और चकाचक रहेगा. उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को स्वयं सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश है. सफाई अभियान के दौरान मंदिर परिसर से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुईं. इस पर एसडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि परिसर में शराब के नशे में या शराब के साथ पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए उन्होंने गढ़पुरा थाना को भी आवश्यक निर्देश दिया. इसके उपरांत एसडीओ ने धाम परिसर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया. उन्होंने दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रखकर शोकेस में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. साथ ही सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों के समीप कूड़ादान लगाने को कहा. निरीक्षण के दौरान शौचालय, स्नानागार, चापाकल, कुआं एवं बंद पड़े पीएचइडी पानी प्लांट का भी जायजा लिया गया. एसडीओ ने संबंधित विभाग को अविलंब जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. इसके बाद टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी श्रावणी मेले की विधि-व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. समिति के सदस्यों ने मांग की कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से कराया जाए तथा बेहतर कलाकारों को आमंत्रित किया जाये. एसडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिया कि गढ़पुरा पंचायत में जो भी स्वच्छता कर्मी हैं, वह प्रत्येक रविवार को बाबा हरिगिरिधाम की साफ सफाई करेंगे. वहीं प्रखंड के सभी बॉर्डर एरिया के पंचायत के मुखिया को अपने बॉर्डर पर प्रवेश द्वार लगवाने पर चर्चा की गयी. जिसमें बाबा हरिगिरिधाम का नाम भी लिखवाने पर विचार किया गया. मौके पर बीडीओ विकास कुमार, समिति के सचिव विकास कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद वर्मा, शिवनारायण झा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश पासवान, दीपांशु कुमार पुष्पम, चंदन कुमार यादव, संजीत चौधरी, अशोक सहनी, पूर्व उपाध्यक्ष मोती पासवान, पूर्व कोषाध्यक्ष दिलीप ठाकुर, राजकुमार दास, लाल बहादुर यादव, नितेश कुमार, अशर्फी शर्मा, पंकज कुमार वर्मा, बबलू महतों, सुजीत मुखिया, लक्ष्मण सहनी, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद थे.

विकास कार्य में लोगों ने की निजी कोष से सहयोग की घोषणा

बैठक के दौरान लोगों ने मंदिर के विकास एवं सुविधाओं के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया. गढ़पुरा के शिक्षक आशुतोष झा ने मंदिर में पानी आपूर्ति के लिए समरसेबल देने की घोषणा की. वहीं जन औषधि केंद्र गढ़पुरा के संचालक नितेश कुमार ने वाटर कूलर उपलब्ध कराने की बात कही. बखरी के चिकित्सक डा. रमण झा ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की घोषणा की. मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष पिंकी देवी ने सफाई अभियान के लिए 20 झाड़ू दान देने की घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >