बेगूसराय में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 1.64 करोड़ रुपये की शमन राशि वसूली

Begusarai News : बेगूसराय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 30 किमी प्रति घंटा की गति सीमा और ब्लैक स्पॉट्स सुधारने के निर्देश दिए गए हैं.

Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट के सुधार तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता योजनाओं की समीक्षा की गई.

जुलाई में 1.64 करोड़ रुपये की शमन राशि वसूल

बैठक में जुलाई 2026 में परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई शमन कार्रवाई और वसूली की समीक्षा की गई. जुलाई माह में कुल 1,64,72,783 रुपये की शमन राशि वसूल की गई. इसमें परिवहन विभाग द्वारा 98,06,783 रुपये तथा पुलिस प्रशासन द्वारा 66,66,000 रुपये की राशि शामिल है. इस दौरान बिना हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ओवरलोडिंग तथा फिटनेस एवं परमिट से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई.

Also Read : नवादा: ट्रक में कोयले के नीचे छिपाकर लायी जा रही 600 लीटर शराब बरामद, नालंदा के रहनेवाले ड्राइवर व खलासी गिरफ्तार

जुलाई में सड़क हादसों और मौतों में आई कमी

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण भी किया गया. वर्ष 2025 में जिले में कुल 374 सड़क दुर्घटनाओं में 307 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, जुलाई 2026 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटकर 12 रह गई, जबकि 11 लोगों की मौत हुई. जुलाई 2025 में 30 दुर्घटनाएं और 24 मौतें दर्ज की गई थीं. जिला पदाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया.

36 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा

जिले के 36 चिन्हित ब्लैक स्पॉट की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि एनएचएआई द्वारा 20 तथा आरसीडी द्वारा 16 ब्लैक स्पॉट पर अल्पकालीन सुरक्षा उपाय पूरे किए जा चुके हैं. जिला पदाधिकारी ने एनएच-31 सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार जेब्रा क्रॉसिंग, थर्माप्लास्टिक बार मार्किंग, 'गो स्लो' और 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा से संबंधित संकेतक लगाने का निर्देश दिया.

Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा

जलजमाव और जाम की समस्या के समाधान का निर्देश

बैठक में पन्हांस से रजौड़ा सर्विस लेन में अतिक्रमण, कपसिया से सुभाष चौक के बीच जलजमाव तथा बीहट-सिमरिया आरओबी निर्माण के कारण उत्पन्न यातायात जाम की समस्या पर भी चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

स्वतंत्रता दिवस पर गुड समेरिटन को मिलेगा सम्मान

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले उत्कृष्ट 'गुड समेरिटन' यानी राह वीरों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. बैठक में पीएम राहत योजना की भी समीक्षा की गई. योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1,50,000 रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए जिले के 44 सरकारी एवं निजी अस्पतालों को संबद्ध किया गया है.

429 हिट एंड रन मामलों में हुआ मुआवजे का भुगतान

'हिट एंड रन' मामलों के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 429 मामलों में मुआवजा राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने तथा आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समन्वित एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >