बेगूसराय: सड़क हादसे के मृतकों के आश्रितों को मिला मुआवजा, 4-4 लाख का साैंपा चेक

Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और अनुग्रह राशि का चेक सौंपा.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में मृत तीन लोगों के आश्रितों को महज 48 घंटे के भीतर अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी. प्रत्येक आश्रित परिवार को ₹4-4 लाख की सहायता राशि चेक के माध्यम से उनके घर जाकर प्रदान की गई.

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) बृज किशोर चौधरी स्वयं पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और अनुग्रह राशि का चेक सौंपा.

29 जून को सड़क हादसे में हुई थी मौत

गौरतलब है कि 29 जून को बेगूसराय सदर अंचल क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारी और सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर राहत राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था.

जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के तहत मृतकों के आश्रित मां लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी और नीतू देवी को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के अनुसार सहायता राशि प्रदान की गई.

सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता

इस अवसर पर अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी ने कहा कि आपदा या सड़क दुर्घटना जैसी दुखद घटनाओं में पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मामलों में संवेदनशीलता और तेजी के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >