राजद नेता सुशील कुमार ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Begusarai News : राजद नेता सुशील कुशवाहा ने खोदावंदपुर में शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और सरकारी सहायता की मांग की.

Begusarai News : खोदावंदपुर चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार ने रविवार की देर शाम चकवा एवं फफौत गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया. सबसे पहले उन्होंने फफौत पंचायत के चकवा गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी राम बिहारी महतो के 30 वर्षीय अविवाहित पुत्र जितेंद्र कुमार के परिजनों से मुलाकात की.

जितेंद्र कुमार दो दिनों से लापता थे. 23 अगस्त की सुबह उनका शव गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया था. घटना की जानकारी मिलने पर राजद नेता ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

सरकारी सहायता राशि जल्द देने की मांग

सुशील कुमार ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत

मोहम्मद रुस्तम के परिजनों से भी मिले

इसके बाद राजद नेता सुशील कुशवाहा फफौत गांव के वार्ड संख्या-1 पहुंचे. यहां उन्होंने वार्ड सदस्य कुलसुम खातून के पति मोहम्मद रुस्तम के परिजनों से मुलाकात की. 52 वर्षीय मोहम्मद रुस्तम का गत नौ अगस्त को असामयिक निधन हो गया था. राजद नेता ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

कई कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद

इस दौरान प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, माले नेता अवधेश कुमार, समाजसेवी अखिलेश कुमार सहित राजद कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >