दून पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

दून पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

बेगूसराय. दून पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्राचार्य जी के सिंह एवं निदेशक पंकज कुमार सहित अन्य गणमान्य लाेग उपस्थित थे. मौके पर प्राचार्य जी के सिंह ने कहा कि लगभग 100 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद हमारा देश आजाद हुआ. जिसमें हमारे देश के बहुत से क्रांतिकारियों एवं नेताओं को अपने जान की कुर्बानी देनी पड़ी. इसके बाद देश को सुसंगठित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए एक संविधान की आवश्यकता पड़ी . हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं बुद्धिजीवियों के अथक प्रयास और विचार विमर्श के द्वारा हमारा संविधान तैयार किया गया, जो विश्व का सबसे अनोखा एवं विस्तृत लिखित संविधान है. इस मौके पर प्राचार्य एवं निदेशक ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 वीं एवं 12वीं से सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं तथा पिछले सत्र की बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देता हूं. इस मौके पर सूरज कुमार एवं अनुश्री कुमारी को विशेष रूप से बधाई देता हूं. जिन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे जिले में विद्यालय का मान बढ़ाया है. सूरज कुमार ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के विज्ञान वर्ग में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के अतिरिक्त नीट 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 157वीं रैंक अर्जित कर बिहार राज्य में पांचवी रैंक प्राप्त किया तथा अनुश्री कुमारी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मानविकी वर्ग में बेगूसराय जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है . और कक्षा 10 वीं के रूद्र प्रिय को भी बहुत – बहुत बधाई देता हूं जिसने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. कक्षा 9 वीं के छात्र श्रीयांश को भी विशेष बधाई देता हूं जिसने श्रीनिवास रामानुजन गणित प्रतिभावान खोज परीक्षा में बेगूसराय जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >