बलिया. थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे अचानक लगी आग से एक डेरा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया. अगलगी की इस घटना में गांव निवासी रामप्रीत पोदार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. जानकारी के अनुसार रात में अचानक डेरा घर से आग की तेज लपटें उठने लगीं. आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय संसाधनों के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत और घंटों प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था. अगलगी में दो पंपिंग सेट, चारा मशीन, फर्नीचर, टेंट-समियाना का सामान, पशु चारा एवं अनाज सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर खाक हो गयी. बताया जाता है कि आग इतनी तेज थी कि लोग घर के अंदर रखा सामान बाहर निकालने का मौका भी नहीं पा सके. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. इस अग्निकांड को लेकर पीडि़त रामप्रीत पोदार के द्वारा स्थानीय थाना एवं सीओ को आवेदन दिया गया है.
शाहपुर गांव में अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख

शाहपुर गांव में अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख
Copied link
थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे अचानक लगी आग से एक डेरा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया.