मुंशी प्रेमचंद जयंती पर 'गुल्ली डंडा' का हुआ सजीव पाठ, साहित्यकार को दी गई श्रद्धांजलि

Begusarai News : बेगूसराय में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर द फैक्ट संस्था द्वारा उनकी प्रसिद्ध कहानी गुल्ली डंडा का सस्वर पाठ कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Begusarai News : महान कथाकार और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर 'द फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी' की ओर से 'फैक्ट स्पेस' में विशेष साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रेमचंद के कालजयी साहित्य को याद करते हुए उनकी चर्चित कहानी 'गुल्ली डंडा' का सस्वर और जीवंत पाठ किया गया.

माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इस दौरान उपस्थित कलाकारों और साहित्यप्रेमियों ने प्रेमचंद के हिंदी साहित्य में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए.

'गुल्ली डंडा' के पाठ ने ताजा की बचपन की यादें

श्रद्धांजलि सभा के बाद कहानी पाठ की शुरुआत हुई. प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'गुल्ली डंडा' का मुख्य पाठ प्रवीण कुमार गुंजन ने भावपूर्ण और सजीव शैली में प्रस्तुत किया. उनके प्रभावशाली पाठ ने श्रोताओं को ग्रामीण जीवन की सादगी और बचपन की यादों से जोड़ दिया. इस प्रस्तुति को और प्रभावी बनाने में चंदन कुमार वत्स, चिंटू कुमार, चंदन कश्यप, देवानंद सिंह, शिक्षा कुमारी और आकृति सिंह ने सहयोगी पाठ एवं संवादों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आज भी प्रासंगिक है प्रेमचंद का साहित्य

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 'गुल्ली डंडा' केवल बचपन के एक खेल की कहानी नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक संबंधों, वर्ग-भेद और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त चित्रण है. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को नई दृष्टि देने और मानवीय मूल्यों को समझने के लिए उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके समय में था.

बड़ी संख्या में जुटे साहित्यप्रेमी

इस अवसर पर कला और साहित्य जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में दीपक कुमार, संतोष राही, अमरेश कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार सहित अन्य रंगकर्मी, साहित्यप्रेमी और स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >