आज बेगूसराय पहुंचेगे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक और कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आज बेगूसराय का दौरा करेंगे. मंत्री एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे और स्थानीय कार्यक्रमों का उद्घाटन भी करेंगे.

Panchayati Raj Mantri Deepak Prakash: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आज 5 सितंबर को बेगूसराय के दौरे पर रहेंगे. मंत्री शुक्रवार की देर शाम बेगूसराय पहुंचे ,जहां सर्किट हाउस में उन्होंने विश्राम किया. शनिवार को उनका दिनभर कई कार्यक्रमों का कार्यक्रम है. इस दौरान वह एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इसके अलावा प्रेस वार्ता और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.

सुबह एनडीए कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

मंत्री दीपक प्रकाश सुबह बेगूसराय सर्किट हाउस में एनडीए के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान स्थानीय स्तर पर संगठन और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी.

इसके बाद सुबह 10:10 बजे मंत्री जिला समाहरणालय पहुंचेंगे. यहां अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे. बैठक में पंचायती राज विभाग से जुड़े कार्यों और जिले में चल रही योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

मीडिया से बातचीत के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

समीक्षा बैठक के बाद सुबह 11:30 बजे मंत्री बेगूसराय सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे. इस दौरान वह सरकार के कामकाज और विभाग से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा कर सकते हैं.

इसके बाद दोपहर 12:15 बजे मंत्री रालोमो के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के बाघा स्थित डीपीआरएस स्कूल पहुंचेंगे. यहां आयोजित मिलन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात करेंगे.

चांदपुरा और बनद्वार में कार्यक्रम

मिलन कार्यक्रम के बाद मंत्री दोपहर 1:45 बजे सदर प्रखंड के चांदपुरा गांव पहुंचेंगे. यहां वह स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे.

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मंत्री बनद्वार पहुंचकर पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान पंचायत सरकार भवन से जुड़ी व्यवस्थाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी.

शाम को श्रीकृष्ण मेले का करेंगे उद्घाटन

मंत्री दीपक प्रकाश शाम 5:00 बजे मंझौल पहुंचेंगे. यहां वह श्रीकृष्ण मेला का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 6:40 बजे सरस्वती नगर के केलाबाड़ी, बरौनी में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला का उद्घाटन करेंगे.

बरौनी में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मंत्री पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. इस तरह बेगूसराय में उनका पूरा दिन संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशासनिक समीक्षा और स्थानीय कार्यक्रमों के बीच व्यस्त रहेगा.

नवादा में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, धर्मशीला देवी अस्पताल हुआ सील-रजिस्ट्रेशन भी रद्द; पूर्व मंत्री के बेटे की मौत से जुड़ा है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >