अब आपसी बंटबारे के आधार पर भूमि की कायम होगी जमाबंदी : डीएम

बरौनी प्रखंड अंतर्गत बथौली पंचायत में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

बेगूसराय. बरौनी प्रखंड अंतर्गत बथौली पंचायत में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत स्तर पर शिविर के प्रभावी संचालन, आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि शिविर का संचालन पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी तरीके से सुनिश्चित किया जाय, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा वर्तमान में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के कार्यों में आने वाली दिक्कतों की भी समीक्षा की गयी. पूर्व में किसानों के नाम पर जमाबंदी कायम कराने के क्रम में बंटवारा से संबंधित बाधाएं आ रही थी. जिस पर डीएम ने सभी अंचल अधिकारी, बीपीआरओ, सरपंच एवं ग्राम कचहरी सचिव के माध्यम से आपसी बंटवारा कर किसानों के नाम पर जमाबंदी कायम कराने के लिये संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था. जिसके आलोक में विगत दो महीने में 376 मामलों में आपसी बटवारा ग्राम कचहरी सरपंच के माध्यम से पूर्ण किया गया. आपसी बटवारे के अनुसार अंचल अधिकारी द्वारा जमाबंदी भी कायम की जा रही है. बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कहा गया कि बंटवारे से संबंधित मामलों को अपने क्षेत्र के ग्राम कचहरी के माध्यम से सुलझाने के लिये आवश्यक कार्रवाई करेगा. बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >