ट्रैफिक चौक से पावर हाउस चौक तक हटाया गया अतिक्रमण

एनएच-31 व कैंटीन चौक पर होने वाले अतिक्रमण बंद करने को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर हो चुका है.

बेगूसराय. एनएच-31 व कैंटीन चौक पर होने वाले अतिक्रमण बंद करने को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर हो चुका है.लगातार जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को भी ट्रैफिक चौक से लेकर पावर हाउस चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.अभियान कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश कुमार,नगर निगम के सहायक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अनुराग कुमार व सूरज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया.इस अवसर पर दर्जनों नगर निगम कर्मी व पुलिस बल भी थे.हर बार की तरह मंगलवार को भी जैसे ही जेसीबी एनएच-31 पर चलना शुरु हुआ एनएच-31 के किनारे दुकान लगाने वालों में अफरातफरी मच गयी. सब पहले ही खिसकने लगे और दुकान हटाने की अफरातफरी मच गयी. शहर में जाम की स्थिति बदतर होती जा रही है.खास कर एनएच-31 पर एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण एनएच की चौड़ाई घटी हुई है.आये दिन शहर के लोग जाम से हलकान हो रहें हैं.महाजाम के कारण लोगों को समय की बर्बादी के साथ साथ एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल जैसे कीमती इंधन का भी अतिरिक्त खर्च होता है.तो वहीं जाम के कारण मानसिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ रहा है.महाजाम को लेकर नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान लगातार चलाई गयी .किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है थी.प्रशासन जब तक चुस्त रहती है.सड़कों पर अतिक्रमण रुकी रहती है.प्रशासन के सुस्त होते फिर हालत बदतर हो जाती है. इधर, लगातार अभियान चलाने से अब फुटपाथी दुकानदारों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है.जब तक अभियान चलता है तब तक दुकानें हट जाता करती फिर एक दो दिन में दुकानें सजने लगती है.इधर लगातार अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाने से ऐसे मामले में धीरे धीरे कमी आ रही है.फुटपाथी दुकानदारों का कहना है कि हमलोगों के समक्ष जीवन यापन का संकट छा रहा है.

कई वर्षों के बाद भी नहीं बन सका वेंडिंग जोन

एनएच-31 व कचहरी रोड काफी भीड़ भाड़ वाली सड़क है.इस मार्ग पर रेहड़ी व खोमचे वालों के द्वारा जीवन-यापन के लिए आधी सड़क की अतिक्रमण कर ली जाती है.इनके लिए वेंडिग जोन बनाकर वेंडरों को व्यवस्थित करने की योजना का प्रस्ताव भी पारित हुई थी.परंतु वर्षों बीत जाने के बाद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा वेडिंग जोन की योजना को धारातल पर नही उतारा गया.जिसका परिणाम है कि एनएच-31 व कचहरी रोड में जाम की समस्या झेलनी पड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >