कचहरी रोड से पावर हाउस चौक तक हटाया गया अतिक्रमण

शुक्रवार को भी कचहरी रोड व एनएच 31 के सड़कों के अतिक्रमण कारी फुटकर दुकानदारों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गयी.

बेगूसराय. शुक्रवार को भी कचहरी रोड व एनएच 31 के सड़कों के अतिक्रमण कारी फुटकर दुकानदारों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गयी. कचहरी चौक से ट्���ैफिक चौक, ट्रैफिक चौक से पावर हाउस चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है. अभियान दल में नगर निगम के सहायक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अनुराग व सूरज कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल व नगर निगम कर्मी शामिल थे. अतिक्रमण हटाने के दौरान उक्त मार्ग पर सड़कों पर ठेले खोमचे लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा.अभियान घंटों तक जारी रहा. अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध रुप से रेहड़ी खोमचे वाले आनन-फानन में अपने अपने ठेले गाड़ी को सड़कों पर से हटाने लगे.वही कुछ अस्थाई निर्माण को भी निगम प्रशासन द्वारा हटाया गया. कचहरी रोड व एनएच-31 पर घंटों अफरातफरी मची रही.अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम द्वारा लगभग 2100 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गयी. ट्रैफिक चौक,कचहरी रोड व एनएच 31 तक सड़कों का अतिक्रमण करने वाले वैसे अस्थाई दुकानदारों जो सड़क का अतिक्रमण करते पकड़े गये.वैसे दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया.विदित हो कि जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बावजूद फुटकर वेंडर अतिक्रमण करना बंद नहीं कर रहें है. लगातार चेतावनी दी जा रही थी. पऱतु चेतावनी के बावजूद अस्थाई दुकानदार द्वारा सड़कों का अतिक्रमण कर लिया जाता है.अतिक्रमण हटाने का जिस तरह से लगातार अभियान चल रहा है.आवागमन भी कुछ कुछ सहज बनता जा रहा है.हालाकि कचहरी रोड व एनएच-31 सड़क के किनारे अवैध तरीके से पार्किंग की लगातार शिकायत भी देखने को मिल जाती है.इससे भी मार्ग अवरूद्ध हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >