फुटबॉल टूर्नामेंट में पूर्वी चंपारण ने जमालपुर रेल को 2-0 से हराया

खेल गांव बरौनी यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित 12 दिवसीय 72 वां राज्य स्तरीय मोइनुल हक पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट के दसवें दिन पहला सत्र का फुटबॉल मैच सुबह सात बजे से ईस्ट चंपारण और जमालपुर रेल के बीच खेला गया.

तेघड़ा. खेल गांव बरौनी यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित 12 दिवसीय 72 वां राज्य स्तरीय मोइनुल हक पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट के दसवें दिन पहला सत्र का फुटबॉल मैच सुबह सात बजे से ईस्ट चंपारण और जमालपुर रेल के बीच खेला गया. मैच का विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि चिरंजीवी ठाकुर के द्वारा दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मैदान पर दोनों टीम के शानदार मुकाबला को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. वहीं मैच शुरू होने के बाद दोनों टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रही थी. इसी बीच ईस्ट चंपारण टीम के खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए लगातार दो गोल करके बढ़त दिला दिया और जमालपुर रेल की टीम मैच में वापसी करने के लिए जद्दोजहद करती रही लेकिन मैच समाप्ति तक कोई गोल नहीं कर सकी. इस तरह ईस्ट चंपारण की टीम ने जमालपुर रेल कच 2-0 से हराया. मैच में निर्णायक की भूमिका में संतोष कुमार पांडेय,मनीष कुमार, शुभम कुमार एवं मुकेश कुमार राय ने पूरे मैच में निर्विवाद निर्णय दिये. मौके पर डब्लू कुमार, राहुल कुमार टुल्लु एवं ज्योति कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेल गांव बरौनी यमुना भगत स्टेडियम पर मैच देखने के लिए दर्शक मौजूद थे. 25 जून को पटना और बेतिया एवं मोतिहारी एवः बीएसएसए( खेल प्राधिकरण बिहार) टीम के बीच मैच खेला जाएगा. बताते चलें 26 जून को सेमीफाइनल और 27 जून को फाइनल मुकाबला बरौनी खेल गांव यमुना भगत स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरी पाली का मैच वेस्ट चंपारण और हाजीपुर के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भी वेस्ट चंपारण की टीम ने हाजीपुर को शानदार मुकाबला में 2-0 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >