डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मियों का एक दिन का काटा वेतन

समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों के डीएम तुषार सिंगला ने औचक निरीक्षण सुबह 10:10 बजे किया.

बेगूसराय. समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों के डीएम तुषार सिंगला ने औचक निरीक्षण सुबह 10:10 बजे किया. जांच के दौरान उपनिर्वाचन पदाधिकारी, अधीक्षक मद्द निषेध अनुपस्थित पाए गये. वहीं विभिन्न कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति पंजी की बिंदुबार जांच की गयी. जहां जिला कल्याण विभाग के नौ, नीलमी शाखा के चार, जिला राजस्व शाखा के तीन, जिला भू अर्जन कार्यालय के तीन, जिला विधि शाखा के तीन, जिला पंचायत कार्यालय के चार, जिला नागरिक सुरक्षा के एक कुल 28 कर्मी अनुपस्थित पाये गये. इसके बाद डीएम ने प्रखंड अंतर्गत सभी पदाधिकारियों की कार्यालय में उपस्थिति की जांच सुबह 10:45 से 11:00 बजे तक व्हाट्सएप विडियोकॉल के माध्यम से औचक निरीक्षण किया.

अनुपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया

निरीक्षण में भूमि सुधार उप समाहर्ता तेघड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी खोदावंदपुर, छौड़ाही, अंचल अधिकारी छौड़ाही, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बछवाड़ा, चेरियाबरियारपुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेगूसराय सदर, बछवाड़ा, कार्यक्रम पदाधिकारी साहेबपुरकमाल, सब इलेक्शन ऑफिसर बखरी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये. सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का डीएम ने एक दिन का मानदेय स्थगित कर दिया. साथ ही ससमय कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी. डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी, नियमित कर्मी एवं नियोजित कर्मी सामान्य प्रशासन के दिशा-निर्देश पर सुबह 10:00 बजे से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्य का निर्वाहन करें, अन्यथा अनुपस्थित पाये जाने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर अनुशानात्मक एवं दंडानात्मक कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रीष्म ऋतु के दौरान सभी विद्यालय मॉर्निंग हो गया है. जब छात्र-छात्राएं विद्यालय मॉर्निंग में पहुंच कर पठन-पाठन कर सकते हैं तो पदाधिकरी एवं कर्मी भी ससमय उपस्थित होकर अपना कार्य करें. निरीक्षण के दौरान डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >