Begusarai News : बरौनी फुलवड़िया थाना पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एक देसी कट्टा एवं तीन गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के फुलवड़िया पोखर मुहल्ला निवासी मो क्यूम को एक देशी कट्टा और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की संलिप्तता पूर्व जिला परिषद सदस्य पर हुए गोली कांड मामले में थी. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. बताते चलें कि फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी फलमंडी के पास 12 जुलाई की रात लगभग 09 बजे हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य शोकहरा गांधीनगर निवासी लगभग 45 वर्षीय मो सिकंदर अली को ताबरतोड़ दो गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. जिसके बाद से उक्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.
एक देसी कट्टा और तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

एक देसी कट्टा और तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Copied link
बरौनी फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को देसी कट्टा और तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पूर्व जिला परिषद सदस्य पर हुए गोलीकांड मामले से जुड़ी है, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.