Begusarai News : जिले के शाम्हो प्रखंड अंतर्गत एसएस बरारी पंचायत संख्या-1 के वार्ड संख्या-4 स्थित सोनवर्षा गांव में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार रामकरण कुमार,पिता राजो यादव की भैंस पर अचानक ठनका गिर गया.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद पशुपालक और उसके परिजनों में मायूसी छा गई.बताया जा रहा है कि भैंस की मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है,क्योंकि पशुपालन ही उनकी आय का प्रमुख साधन है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है.इधर घटना के बाद गांव में लोगों के बीच वज्रपात को लेकर दहशत का माहौल है.वही प्रशासन द्वारा लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों,पेड़ों और खेतों में जाने से बचने की अपील की गई है.
ठनका गिरने से भैंस की मौत,पशुपालक को हुआ आर्थिक नुकसान

ठनका गिरने से भैंस की मौत,पशुपालक को हुआ आर्थिक नुकसान
Copied link
बेगूसराय के सोनवर्षा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। जानें पूरी खबर।