Begusarai News : जिले के शाम्हो प्रखंड अंतर्गत एसएस बरारी पंचायत संख्या-1 के वार्ड संख्या-4 स्थित सोनवर्षा गांव में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रामकरण कुमार, पिता राजो यादव की भैंस पर अचानक ठनका गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद पशुपालक और उसके परिजनों में मायूसी छा गयी. बताया जा रहा है कि भैंस की मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है, क्योंकि पशुपालन ही उनकी आय का प्रमुख साधन है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है. इधर घटना के बाद गांव में लोगों के बीच वज्रपात को लेकर दहशत का माहौल है. वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और खेतों में जाने से बचने की अपील की गयी है.
ठनका गिरने से भैंस की मौत
बेगूसराय के सोनवर्षा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।

ठनका गिरने से भैंस की मौत