बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Begusarai Road Accident : बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना बरियारपुर पश्चिमी गांव के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एसएच-55 पर हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया.

Begusarai Road Accident : (राजेश कुमार) बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना बरियारपुर पश्चिमी गांव के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एसएच-55 पर हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया.

21 वर्षीय रोहित की मौके पर ही चली गई जान

मृतक की पहचान बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में की गई है. वह मिंकू दास का पुत्र था. बताया जा रहा है कि रोहित बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी रोसड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी.

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर ले जाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया.

जवान बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

रोहित अपने दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था. बेटे की मौत के बाद मां रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं बहनें निशा कुमारी, नेहा कुमारी और स्नेहा कुमारी अपने भाई की मौत से बेसुध हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read : बेगूसराय में गंगा दशहरा पर उत्तरवाहिनी गंगा सिमरियाधाम पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >