बिहार में RSS प्रमुख मोहन भागवत का दौरा, 10 जून को बरौनी जंक्शन पर आगमन

Begusarai News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के 10 जून को बरौनी जंक्शन पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उनके आगमन को देखते हुए बरौनी जंक्शन और आसपास के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील करने की तैयारी कर ली गई है.

Begusarai News : (नीरज कुमार) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत के 10 जून को बरौनी जंक्शन पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उनके आगमन को देखते हुए बरौनी जंक्शन और आसपास के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील करने की तैयारी कर ली गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक विशेष निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है.

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, सदर डीएसपी-1 आनंद पांडेय, सदर डीएसपी-2 कुमारी दुर्गा शक्ति, रेल डीएसपी, जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव समेत कई अधिकारी शामिल हुए. अधिकारियों ने बरौनी स्टेशन, रेल परिसर और फुलवड़िया थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

डॉग स्क्वॉड, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वॉड, ड्रोन कैमरा और विशेष तकनीकी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. स्टेशन परिसर के प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर निगरानी रखी जा रही है. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

मुंगेर दौरे के बाद बरौनी पहुंचेंगे मोहन भागवत

जानकारी के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 7 से 9 जून तक मुंगेर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल हैं. इस दौरान वे विभिन्न राज्यों से आए करीब 700 स्वयंसेवकों को संगठन, राष्ट्र सेवा और संघ की विचारधारा से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे. इसके बाद 10 जून को सड़क मार्ग से बरौनी जंक्शन पहुंचेंगे और वहां से ट्रेन द्वारा अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे.

स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

आरएसएस प्रमुख के आगमन को देखते हुए बेगूसराय पुलिस, रेल पुलिस, मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और पार्किंग क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रहेगी कि बिना जांच के कोई भी व्यक्ति स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा.

Also Read : नवादा-पावापुरी नई रेललाइन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >