Begusarai News: जिला पार्षद ने डीह गांव में छठ घाट का किया शिलान्यास, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

वीरपुर के डीह गांव में बलान नदी के तट पर जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने छठ घाट का शिलान्यास किया। 12 लाख की लागत से श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा।

Begusarai News: बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड अंतर्गत डीह गांव में लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य की शुरुआत की गई है. प्रखंड की जिला परिषद सदस्या शिल्पी कुमारी ने मंगलवार को डीह गांव स्थित सर्वेश्वर नाथ मंदिर के पास बलान नदी तट पर छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

15वीं वित्त आयोग के मद से खर्च होंगे 12 लाख रुपये

छठ घाट का निर्माण 15वीं वित्त आयोग की योजना मद से किया जा रहा है, जिस पर कुल 12 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. इस घाट के बन जाने से छठ पर्व के दौरान पूजा-अर्चना और अर्घ्य देने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

शिलान्यास के मौके पर जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की यह काफी पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया गया है. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विकास की योजनाएं धरातल पर पारदर्शी तरीके से उतरें और आम जनता को इसका शत-प्रतिशत लाभ मिले.

मौके पर कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व सरपंच संजय कुमार, प्रमोद झा, मंटून सिंह, अमित कुमार, सोनू कुमार समेत कई स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >