बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : देवना फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है.बुधवार को आवश्यक विद्युत कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते बिजली से जुड़े अपने सभी आवश्यक कार्य पूरा कर लें.
33 केवी लाइन को बरौनी पीएसएस से जोड़ेगा बिजली विभाग
विद्युत कार्यपालक अभियंता रंजन कुमार देव,सहायक विद्युत अभियंता विष्णु कांत पंडित एवं जूनियर इंजीनियर मुन्ना कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि थर्मल पावर स्टेशन से आने वाली 33 केवी यानी 33 हजार वोल्ट विद्युत लाइन को बरौनी पावर सब-स्टेशन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा. साथ ही नई 33 केवी लाइन का भी समायोजन किया जाएगा.
असुविधा से बचने के लिए पहले कर लें पानी और मोबाइल की व्यवस्था
इस कार्य के दौरान देवना फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने तथा बिजली से संचालित अन्य जरूरी कार्य निपटा लें,ताकि असुविधा से बचा जा सके. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नई लाइन के जुड़ने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत, विश्वसनीय और निर्बाध होगी. कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी.
Also Read : बेगूसराय स्टेशन के एसी वेटिंग हॉल की नीलामी पूरी, सुविधाओं का होगा विस्तार
