बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, पुलिस ने कचरे के ठेले पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, डीएसपी ने दिए जांच के आदेश

Begusarai crime News : बेगूसराय जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. जिसने पुलिसिया कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक युवक के शव को कचरा ढोने वाले ठेले पर लादकर अस्पताल भेजने का मामला प्रकाश में आया है.

Begusarai crime News : (विकाश मिश्रा ) बेगूसराय जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. जिसने पुलिसिया कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक युवक के शव को कचरा ढोने वाले ठेले पर लादकर अस्पताल भेजने का मामला प्रकाश में आया है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसे देख लोग पुलिस की अमानवीयता की निंदा कर रहे हैं.घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड की है.जानकारी के अनुसार,स्थानीय निवासी रवि रोशन कुमार का घर पिछले तीन-चार दिनों से बंद था.

क्या है पूरा मामला?

जहां बीते रविवार को जब घर से भीषण दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. पुलिस की मौजूदगी में जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर रवि रोशन का शव फंदे से लटका पाया गया.

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी एक सप्ताह पहले अपने मायके गई हुई थी और घर में रवि अकेला था. इधर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में चार-पांच सफाई कर्मियों ने शव को पहले एक बिछावन में लपेटा और फिर उसे सीढ़ियों से नीचे उतारा.

पुलिस ने शव को कचरा ढोने वाले ठेले पर लाद दिया

हद तो तब हो गई जब एंबुलेंस या किसी सम्मानजनक वाहन की व्यवस्था करने के बजाय,पुलिस ने शव को कचरा ढोने वाले ठेले पर लाद दिया और उसी हालत में उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था.

घटना को देख रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस व्यवहार को अमानवीय बताया है.लोगों का कहना है कि कानूनन शव को एंबुलेंस या शव वाहन से ही ले जाना चाहिए था,लेकिन पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं.

Also Read : बेगूसराय में नाइट क्रिकेट मैच में मैघोना ने बिक्रमपुर टीम को 49 रनों से हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >