बेगूसराय: बखरी में रक्तदान शिविर, करीब 60 लोगों ने किया रक्तदान, लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील

बखरी में मारवाड़ी प्रादेशिक सम्मेलन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की. इस नेक कार्य में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की.

Begusarai blood donation camp: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की बखरी शाखा की ओर से बुधवार को मारवाड़ी विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 60 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए योगदान दिया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की.

एसडीएम और मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजेश टमकोरिया, श्रीकृष्ण गौशाला के सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा और व्यापार संघ बखरी के सचिव विवेक खेतान समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

करीब 60 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में गुड्डू खेतान, शेखर कुमार झा, आतिश भगत, पल्लव अग्रवाल, रितेश केशरी, मेरी केशरी, गुड़िया वर्मा, शिवांश वर्मा, गोपेश वर्मा और साकेत अग्रवाल समेत करीब 60 लोगों ने रक्तदान किया. युवाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया.

रक्तदान को बताया मानव सेवा का बड़ा कार्य

मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानव सेवा का कार्य नहीं है. एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है. उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की सच्ची मिसाल है. दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव या ऑपरेशन के दौरान मरीजों को तत्काल रक्त की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे समय में रक्तदाता का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है.

आगे भी होंगे सेवा कार्य

संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और सचिव राजेश टमकोरिया ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया. आयोजकों ने कहा कि प्रत्येक रक्तदाता का योगदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण हो सकता है.

बखरी में रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए अतिथि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >