छपरा में BDO पर हमले से आक्रोश, बेगूसराय में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे अधिकारी, जानें क्या हैं मांगें

Begusarai BDO Protest : बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर बेगूसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सारण की हिंसक घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं. यह विरोध प्रदर्शन बीडीओ पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ है, जिसमें वे अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.

Begusarai BDO Protest : बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर बेगूसराय जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) इन दिनों काली पट्टी बांधकर अपने नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं. यह विरोध प्रदर्शन बीते 25 जुलाई को सारण (छपरा) में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान दो बीडीओ पर हुए जानलेवा हमले और हिंसक घटना के खिलाफ किया जा रहा है. इस घटना के बाद से राज्यभर के ग्रामीण विकास अधिकारियों में भारी आक्रोश है.

सारण की हिंसक घटना का विरोध

बीते 25 जुलाई को सारण में ड्यूटी के दौरान दो बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसी के विरोध में बेगूसराय के सभी प्रखंड कार्यालयों में सोमवार से अधिकारी काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं. बखरी के बीडीओ कुमार मुकेश ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को अक्सर संवेदनशील परिस्थितियों में काम करना पड़ता है. ऐसे में उन पर होने वाले हमले अधिकारियों का मनोबल गिराते हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ता है.

कामकाज नहीं हो रहा प्रभावित

इस राज्यव्यापी आंदोलन की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से सांकेतिक है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनके विरोध प्रदर्शन से आम जनता के किसी भी सरकारी काम में कोई बाधा नहीं आ रही है. सभी प्रखंडों में कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं, ताकि आम लोगों को कोई असुविधा न हो.

संघ द्वारा मुख्य सचिव को सौंपा गया ज्ञापन

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने छपरा की घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव को एक ज्ञापन भेजा है. अधिकारियों का मानना है कि जब उन्हें संस्थागत संरक्षण और पर्याप्त सुरक्षा मिलेगी, तभी वे निडर होकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकेंगे.

Also Read : बेगूसराय में 19 साल के युवक की हत्या, धारदार हथियार से सिर पर कई वार, प्रेमिका की तस्वीर से जुड़ा है विवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >