Begusarai News : 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत बुधवार को मटिहानी प्रखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में मध्य विद्यालय बदलपुरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा, मध्य विद्यालय मटिहानी और केएल उच्च माध्यमिक विद्यालय मटिहानी समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे से यात्रा का माहौल देशभक्तिमय बना रहा.
Also Read : नवादा: दो दिनों में ठनके से गयीं छह लोगों की गयी जान, बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
प्रखंड मुख्यालय होते हुए स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा तक पहुंची यात्रा
तिरंगा यात्रा मध्य विद्यालय मटिहानी से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय होते हुए केएल उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर तक पहुंची. यहां स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर सिन्हा की प्रतिमा के पास यात्रा का समापन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
Also Read : नवादा: पिता-पुत्र के विवाद में बेटे ने पिता के सिर में मारी गोली, 60 वर्षीय टुनटुन यादव की मौत
पदाधिकारी और शिक्षक भी यात्रा में हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सदय कुमार, मध्य विद्यालय बदलपुरा की प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार, मध्य विद्यालय मटिहानी के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत, आवास पर्यवेक्षक सद्दाम हुसैन और प्रखंड नाजिर वरुण कुमार शामिल हुए.
छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
कार्यक्रम में शिक्षक कृष्ण कुमार, अमित कुमार, गुड्डी कुमारी, अंबुज कुमार, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, रामाधार कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार, परितोष कुमार सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया.
Also Read : नवादा: नाली जाम रहने से अकबरपुर बाजार में जलजमाव, मामूली बारिश में सड़क बनी पोखर
