Begusarai News : तेघड़ा में कॉ रामेश्वर सिंह स्मारक भवन से मैन चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया. एआईएसएफ बेगूसराय जिला सचिव मोहम्मद हसमत उर्फ बालाजी ने कहा वर्तमान शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में कई बार पेपर लीक हुआ है भारत का शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है. ये देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. वर्तमान समय में देश के अंदर शिक्षा नौकरी एवं रोजगार नहीं मिल पा रही है. भारत सरकार में बैठे तमाम मंत्री नेता अपने अपने परिवार बच्चे को विदेश में पढ़ाते हैं. और देश के गरीब छात्र छात्रों को बेसहारा छोड़ दिया जाता है. ये दोहरी नीति के खिलाफ़ एवं जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे छात्र एवं छात्राओं के समर्थन आक्रोश निकाली गई. इस मौके पर एआईएसएफ तेघड़ा अंचल अध्यक्ष मो सिराज आधारपुर के साथी मधुकर कुमार एवं अभिनव कुमार उर्फ राजा ने भी अपना अपना वक्तव्य दी. इस अवसर पर मो तौसिफ रेजा, दीपक कुमार, मो अरबाज, मो शाहिद, मो सरवर, मो उमर, मो वकील, मो अफजल, गणेश कुमार, प्रियांशु कुमार, किशन कुमार एवं अमित कुमार सहित कई छात्र मौजूद थे.
एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च
Copied link
तेघड़ा में एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। छात्रों ने सरकार की दोहरी नीति का विरोध किया।