Begusarai News : बरौनी में घर पर चढ़कर युवक के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Begusarai News : बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान में पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बीहट. बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान में पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान पिपरा देवस गांव निवासी उपेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गयी है. बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उसे इलाज हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति बहुत ही नाजुक बतायी जा रही है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों की मानें तो छोटू कुमार घर पर ही था, उसी दौरान कुछ लोगों द्वारा घर पर चढ़कर गोली चलायी गयी, जिसमें एक गोली उसके सिर में लग गयी.

प्रेम-प्रसंग में गोली चलने की घटना हो रही प्रतीत

सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. उनकी मानें तो प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में गोली चलने की घटना प्रतीत हो रही है. मामले की सच्चाई का अनुसंधान के उपरांत ही खुलासा हो सकेगा. मौके पर बरौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस टीम गंभीर रूप से घायल छोटू से मिलने अस्पताल भी पहुंची, लेकिन फिलवक्त वह कुछ भी बताने से असमर्थ था. वहीं बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. इधर, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लोगों ने चिंता जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >