Begusarai News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कार से 179 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद; पटना और गया के दो धराए

Begusarai News : (बिपिन राज)  जिले में नशीले और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-31 (NH-31) पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ […]

Begusarai News : (बिपिन राज)  जिले में नशीले और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-31 (NH-31) पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की खेप बरामद की है. इस दौरान मौके से एक चार पहिया वाहन को जब्त करते हुए दो अंतरजिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

मस्करा पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई की

मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष के सख्त निर्देश पर जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन से मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-31 पर स्थित मस्करा पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया. जब गाड़ी की सघन तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई.

राहुल गयाजी और सतीश पटना का रहनेवाला

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों तस्कर शातिर हैं और दूसरे जिलों से आकर बेगूसराय में नशीली दवाओं की सप्लाई करने फिराक में थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है. राहुल रंजन कुमार (पिता- रामाश्रय शर्मा, निवासी- खिदरसराय, जिला- गया) सतीश कुमार (पिता- लालो राय, निवासी- सालिमपुर, जिला- पटना)

पुलिस कार जब्त कर मामले की जांच में जुटी

मामले की पुष्टि करते हुए जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को पूरी तरह जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इन तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है.

Also Read : बेगूसराय के जगदम्बी पुस्तकालय में कवि सुमित्रानंदन पंत की 126वीं जयंती मनाई गई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >