मटिहानी. प्रखंड संसाधन केंद्र मटिहानी के द्वारा आर के एल उच्च विद्यालय मटिहानी में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 17 संकुल से प्रतिभागियों ने टीएलएम मेला में भाग लिया. जिसमें शिक्षकों के द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के गणित ,हिंदी, अंग्रेजी ,पर्यावरण,उर्दू, विषय पर आधारित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया. टीएलएम मेला में विभिन्न विषयों के उत्कृष्ट टीएलएम के लिए 10 विद्यालय के शिक्षकों का चयन किया गया. टीएलएम मेला में हिंदी से मध्य विद्यालय जगतपुरा के शिक्षिका पुनीता कुमारी एवं मध्य विद्यालय बदलपुरा की शिक्षिका सुधा कुमारी, गणित विषय में प्राथमिक विद्यालय रामनगर नया टोला के शिक्षिका फरजाना, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन नवीन के शिक्षक अरशद एकबाल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिला पुनर्वास के शिक्षण का सच्ची कुमारी, अंग्रेजी विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर के शिक्षक, एवं मध्य विद्यालय बदलपुरा के शिक्षिका रवीना खातून, पर्यावरण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर गौतम के शिक्षक रामप्रीत, एवं प्राथमिक विद्यालय रामपुर शिवाला टोल के शिक्षक अंकुल कुमार, उर्दू विषय में मध्य विद्यालय लवहरचक के शिक्षिका रजिया, को चयन किया गया.
सभी प्रतिभागियों को कलम व डायरी देकर सम्मानित किया गया
सभी प्रतिभागी को कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ,मध्य विद्यालय मटिहानी के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ चंद्रकांत ,मध्य विद्यालय लवहरचक के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय, मध्य विद्यालय सिहमा दियारा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर मथार के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ,पूर्व बीआरपी कृष्णदेव पासवान ,बीआरपी जमील अहमद, प्रभात रंजन सिंह, रामाश्रय ठाकुर ,वीरेंद्र कुमार गौतम, चंदन कुमार ,कमलेश कुमार, मनोहर कुमार, डाटा ऑपरेटर अरविंद कुमार, सहित अन्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
