बेगूसराय : बरौनी-कटिहार रेलखंड पर चलने वाली 63305 कटिहार-सोनपुर डेमू ट्रेन में इलेक्ट्रिक उपकरणों में खराबी आ गयी. जिस वजह से लाखों रेलवे स्टेशन पर दो घंटे 11 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. ट्रेन के खड़ी रहने की वजह से यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी वहां पहुंची और यात्रियों को शांत कराया. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष मो हारून रशीद ने बताया कि गाड़ी ज्यादा देर खड़ी रहने की वजह से यात्री परेशान हो गये थे.
दो घंटे तक लाखो स्टेशन पर रुकी रही डेमू ट्रेन

दो घंटे तक लाखो स्टेशन पर रुकी रही डेमू ट्रेन
Copied link
बेगूसराय : बरौनी-कटिहार रेलखंड पर चलने वाली 63305 कटिहार-सोनपुर डेमू ट्रेन में इलेक्ट्रिक उपकरणों में खराबी आ गयी. जिस वजह से लाखों रेलवे स्टेशन पर दो घंटे 11 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. ट्रेन के खड़ी रहने की वजह से यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी वहां पहुंची […]
मामले की जानकारी बेगूसराय रेलवे स्टेशन के वरीय पदाधिकारी को दी गयी.जिसके बाद इलेक्ट्रिक विभाग के द्वारा लाखो रेलवे स्टेशन पर इंजीनियर को भेज कर दुरुस्त किया गया. सुबह के 10 बजकर 26 मिनट पर खराबी आने के कारण लाखो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई.जबकि खराब उपकरणों को ठीक करने के बाद दोपहर के 12 बजकर 37 मिनट पर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया.