स्नान के दौरान पानी में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बेगूसराय : जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र अंर्तगत सिसबन्नी नदी के ढाव में स्नान के दौरान पानी में डूबने से तिलाठी निवासी बदलु महतो के 25 वर्षीय पुत्र दिनकर कुमार की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक स्नान करने के लिए नदी के ढाव में पहुंचा था. जहां […]

बेगूसराय : जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र अंर्तगत सिसबन्नी नदी के ढाव में स्नान के दौरान पानी में डूबने से तिलाठी निवासी बदलु महतो के 25 वर्षीय पुत्र दिनकर कुमार की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक स्नान करने के लिए नदी के ढाव में पहुंचा था. जहां स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया.

इसकी की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकालने का अथक प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक भी युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका.
परिजनों के क्रंदन से पूरा वातावरण हुआ गमगीन : जैसे ही युवक के पानी में डूबने का समाचार परिजनों तक पहुंचा कि परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया.
परिजनों के क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख मुन्ना राय, एसएस टू के मुखिया प्रतिनिधि नुनु सिंह, अंचल अधिकारी, शाम्हो थानाध्यक्ष,कांग्रेस नेता अमोल कुमार आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर इस हादसे को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया.
एसडीआरएफ की टीम नहीं रहने से लोगों में दिखा आक्रोश
जिले का शाम्हो प्रखंड हमेशा से उपेक्षित रहा है. प्रत्येक साल यहां के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस प्रखंड में एसडीआरएफ की टीम अभी तक नहीं मुहैया करायी जा सकी है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर हमेशा आक्रोश बना रहता है.
लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां के लोगों के द्वारा कम से कम बाढ़ के समय में शाम्हो प्रखंड में एसडीआरएफ टीम उपलब्ध कराने की मांग की जाती रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में किसी प्रकार की पहल नहीं की जा सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रखंड को अपने हाल पर जिला प्रशासन और राज्य सरकार के द्वारा छोड़ दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >