साधु के वेश में आये चोर, उड़ाये मुकुट

मटिहानी : मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा राममाधव ठाकुरबाड़ी से लगभग ढाई किलो चांदी की रामजानकी और हनुमान का मुकुट अज्ञात चोरों ने चुरा ली. ठाकुरबाड़ी के महंत ने बताया कि सोमवार की शाम में साधु का भेष रखकर अज्ञात आदमी आया और ठाकुरबाड़ी में रात को रुका और मुकुट लेकर फरार हो गया. वहीं […]

मटिहानी : मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा राममाधव ठाकुरबाड़ी से लगभग ढाई किलो चांदी की रामजानकी और हनुमान का मुकुट अज्ञात चोरों ने चुरा ली. ठाकुरबाड़ी के महंत ने बताया कि सोमवार की शाम में साधु का भेष रखकर अज्ञात आदमी आया और ठाकुरबाड़ी में रात को रुका और मुकुट लेकर फरार हो गया. वहीं कुशेश्वर सरन उर्फ चूड़ी बाबा महंत ने बताया कि जब सुबह में पूजा-अर्चना के लिए ठाकुरबाड़ी गया तो देखा कि राम जानकी और हनुमानजी का मुकुट गायब थे.

ग्रामीणों के सहयोग से इस घटना की सूचना थाने को दी . मटिहानी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने दल बल के साथ ठाकुरबाड़ी पहुंच कर निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >