कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं : जिला जज

व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ.

बांका. व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार निखिलेश त्रिपाठी, डीएलएसए सचिव राजेश कुमार सिंह, एडीजे वन अभिषेक कुमार भान, सीजेएम शैलेंद्र कुमार, मुन्सिफ प्रदुमन कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार, क्षितिज अनुपम, मनोज कुमार, उमा कुमारी, नवनीत कुमार, जेजेबी नीलम कुमारी, सब जज तृतीय अविनाश कुमार आदि के द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाये गये. मौके पर जिला जज ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है. प्रत्येक लोगों को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. साथ ही जब तक पौधा पेड़ का रूप नहीं ले लेता है तब तक उसकी देखभाल भी आवश्यक है. इस मौके पर कोर्ट प्रबंधक प्रेमजीत शेखर व कर्मी कृष्ण कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >