सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक समेत तीन जख्मी

अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर धरमपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक समेत तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर धरमपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक समेत तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सिमरपुर गांव निवासी विशनुदेव कुमार अपने साथी बिट्टू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर धरमपुर हाट खरीदारी करने आया था. जहां से वापसी के दौरान धरमपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे फतेहपुर गांव निवासी विरेंद्र ठाकुर को बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया. घटना में तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दिया. जहां से मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉ पंकज कुमार के द्वारा तीनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रुप से जख्मी विशनुदेव कुमार व विरेंद्र ठाकुर को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >