दिन में पागलपन और रात में युवक करता था चोरी, गिरफ्तार

दिन में पागलपन और रात में युवक करता था चोरी, गिरफ्तार

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक फुल्लीडुमर बाजार निवासी सुदीन यादव का 22वर्षीय पुत्र शबनम कुमार बताया जा रहा है. बाजारवासियों ने बताया कि गिरफ्तार युवक दिन में पागलपन का नाटक और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. बाजार में अक्सर छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं होती रहती थी. इसको लेकर बाजार निवासी किराना दुकानदार कपिलदेव देव के द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गयी थी. चोरी की घटना का पता लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ था. थाना में पदस्थापित दारोगा शरद श्रीकांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त युवक के द्वारा ही बाजार में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते है. बुधवार की शाम उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान उसने चोरी करने की बात स्वीकार की. बाद में गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >