बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में रविवार की रात एक बस से 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ सुल्तानगंज के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस गश्ती वाहन ने जिलेबिया मोड़ में देवघर से सुल्तानगंज जा रही पवन बस की जांच के क्रम में सुल्तानगंज के एक युवक अमन कुमार से एक प्लास्टिक के बोरे में 16 बोतल अंग्रेजी शराब कुल 6 लीटर पाया. इसके बाद युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार अमन कुमार को न्यायिक हिरासत बांका भेज दिया गया. छापेमारी में पुअनि अजय कुमार राम के साथ पुलिस जवान शामिल थे. वहीं प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
