मंदार पर्वत पर तिरंगा यात्रा निकालकर सामाजिक एकता का दिया संदेश

मंदार पर्वत पर रविवार को देशभक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

मंदार पर्वत की गरिमा बचाये रखने के लिए प्रदूषण न फैलाने की अपील की बौंसी. मंदार पर्वत पर रविवार को देशभक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. कलाकार मुरली मनोहर मंजू, साहित्यकार व सामाजिक चिंतक जेवियर झा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राय सहित अन्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पंजवारा से निकलकर मंदार पर्वत तक पहुंची. यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के साथ मंदार पर्वत की चोटी पर पहुंचकर स्वच्छता का संदेश दिया. जगह-जगह फैले कूड़ा कचरा, प्लास्टिक और पॉलिथीन की साफ सफाई करते हुए पर्यटकों से धार्मिक व ऐतिहासिक मंदार पर्वत जैसे स्थल की गरिमा बचाये रखने के लिए प्रदूषण न फैलाने की अपील की. हाथों में तिरंगा लिए जब दर्जनों लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे तो आसपास के लोगों की भुजाएं भी फड़क रही थी. कलाकार मुरली मनोहर मंजू ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था. यात्रा के दौरान देश की एकता अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाये रखने का भी संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जवाहर सिंह, प्रमोद कुमार पासवान, राजेश कुमार भगत, भोला पासवान सहित कई बच्चे भी शामिल हुए. कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक विरासत को स्वच्छ रखने की भी अपील की और उन्होंने कहा कि नियमित रूप से सफाई अभियान तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >