जीपीडीपी व पीपीसी को लेकर ग्राम सभा का हुआ आयोजन

प्रखंड क्षेत्र की पंचायत सरकार भवन कैथा में सोमवार को पंचायत के मुखिया चंदन कुमार की अध्यक्षता में जीपीडीपी व पीपीसी सहित 29 विषयों से संबंधित समावेशी पंचायत योजना तैयार किए जाने को लेकर तृतीय ग्राम सभा आयोजित हुई.

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र की पंचायत सरकार भवन कैथा में सोमवार को पंचायत के मुखिया चंदन कुमार की अध्यक्षता में जीपीडीपी व पीपीसी सहित 29 विषयों से संबंधित समावेशी पंचायत योजना तैयार किए जाने को लेकर तृतीय ग्राम सभा आयोजित हुई. जिसमें सबकी योजना सबका विकास के तहत वित्तीय वर्ष 2026/27 के लिए सहभागी, ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किए जाने एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में डाटा प्रविष्टि संविधान के 11वीं अनुसूचि में उल्लेख 29 विषयों से संबंधित समावेशी पंचायत योजना तैयार किए जाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गयी. मुखिया ने कहा कि जीपीडीपी के तहत प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन किया जायेगा. पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संधारित करवाना हमारी प्राथमिकता है. इस मौके पर बीडीओ अमीत प्रताप सिंह, बीपीआरओ शशि कुमार सिंह, पीओ अनवर कलीम, पंचायत रोजगार सेवक भास्कर कुमार, पंचायत सचिव, टोला सेवक के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >