क्षेत्र में छाने लगी है होली की खुमारी

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से होली का त्योहार आरंभ हो गया. इस त्यौहार के प्रथम दिन ग्रामीण इलाकों में धूर खेल खेलकर लोगों ने जमकर जश्न मनाया

बाराहाट. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से होली का त्योहार आरंभ हो गया. इस त्यौहार के प्रथम दिन ग्रामीण इलाकों में धूर खेल खेलकर लोगों ने जमकर जश्न मनाया. मौके पर ग्रामीणों की टोली ढोल मंजीरे के साथ फाग गाती हुई नजर आयी. प्रशासनिक व्यवस्था करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता अंचलाधिकारी विकास कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बाजार में फ्लैग मार्च भी निकाला और लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील की. त्योहार को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी करते हुए लोगों की भीड़ लगी रही. खासकर मिठाई की दुकान और कपड़े की दुकानों पर युवाओं की जबरदस्त भीड़ देखी गयी. व्यापारी वर्ग में भी त्यौहार को लेकर जमकर उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >